ETV News 24
Other

पोखरे में नहाते समय डूबने से बालक की मौत

करगहर/रोहतास

करगहर ।थाना क्षेत्र के मोहनियाँ गांव में एक पोखरे में डूबने से शनिवार को 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से घर व गांव में कोहराम मच गया।गांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि नहाने गया था कि गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से गांव में मातम छा गया। गांव के ही रविंद्र सेठ का नव वर्षीय बेटा सिटू कुमार सुबह अचानक खेलते खेलते पोखरे के पास पहुंचा।और पोखरे में नहाने लगे।नहाने क्रम में बालक डुबने लगा ,जिसे आने जाने वालों ने देखकर शोरमचाया और उसे बचाने का प्रयास करने लगे। और शोर सुनकर ग्रामीण पोखरे की ओर दौड़ पड़े। जब तक बचाने वाले पहुंचते तब तक सिटू पोखरे में डूब चुका था। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सिंटू को पोखरे से बाहर निकाला और उसे लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसकी सूचना पाकर घटनास्थल पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेंज दिया।

Related posts

मुंगेर में बीती रात घर से ड्यूटी करने जा रहे itc कर्मी को अज्ञात अपराधियो ने मारा गोली

ETV NEWS 24

छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छः पर प्राथमिकी दर्ज

admin

सासाराम गुड्स शेड से बडे़ पैमाने पर की गयी चावल की लोडिंग। पीआरओ

admin

Leave a Comment