डेहरी /रोहतास
डेहरी रेलवे पुलिस ने डेहरी-बरवाडीह पैसेंजर के शौचालय से एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष मो. अली अकबर खान ने बताया कि अज्ञात वृद्ध व्यक्ति शौच के लिए गया था। संभवतः वहीं उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसकी सूचना आसपास के रेल थाना व अन्य थानों में भेज दी गई है।