ETV News 24
Other

कल्याणपुर में मत्स्य प्रजनन केंद्र का मंत्री प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन

करगहर/रोहतास

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर— प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने डी आर एस मत्स्य प्रजनन केंद्र के उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य को दूध, अंडा और मत्स्य क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने की दिशा में विभाग काम कर रहा है। बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए यह क्षेत्र एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। राज्य में मत्स्य पालन को एक उद्योग के रूप में स्थापित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस प्रजनन केंद्र पर मार्च से जुलाई तक रेहु, कतला, कमल कार सहित आदि मछलियों का प्रजनन कर अच्छे बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पूरे इलाके के मछली पालको को फायदा होगा। जो बीज लेने के लिए बंगाल और दूसरे राज्य में जाना पड़ता था उस में इजाफा होगा। इस दौरान मौके पर जदयू विधायक वशिष्ठ सिंह, भाजपा नेता संतोष पटेल जदयू नेता पप्पू सिंह, पूर्व सरंपच सुरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, निरज सिंह, रविन्द्र कुमार पांडेय,राजवंश सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Related posts

पड़ाव सब्जी मंडी में दिखा सोशल डिस्टेंस का नजारा

admin

अग्निपीड़ित परिवार को बीच प्रशासन एवं समाजसेवी लोगों द्वारा राहत सामग्री का वितरण

admin

बिक्रमगंज के 12 परीक्षा केंद्रों पर जारी हैं इंटर की परीक्षा

admin

Leave a Comment