ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 3 अगस्त को आशा व फैसिलिटेटरों का बिहार विधानसभा के समक्ष होगा महाजुटान व धरना

*कल ट्रेन से आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटरों का जत्था होगा रवाना :- कल्पना सिन्हा*

*पूसा में आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों का हड़ताल 21वें दिन भी रहा जारी*

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत पूसा प्रखंड के आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटर पूसा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 21वें दिन भी रहीं। इसका नेतृत्व आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व प्रखंड सचिव उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इनके समर्थन में आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान आयोजित सभा को स्कीम वर्कर्स जिला प्रभारी महेश कुमार,खेग्रामस अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव सुरेश कुमार, भाग्यनारायण राय, माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों ने संबोधित किया।संबोधित करते हुए माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 3 अगस्त को पटना में आशा व फैसिलिटेटरों का बिहार विधानसभा के समक्ष महाजुटान व धरना होगा। पूसा से कल खुदीरामबोस स्टेशन से आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटरों का जत्था ट्रेन से रवाना होगा।
मौके पर सरिता देवी, बबिता देवी, शिव कुमारी, सुनिता कुमारी, गीता कुमारी, शाहिन खातून, आनंद कुमारी, सुनिता कुमारी, पूनम देवी, प्रभा कुमारी, संगीता कुमारी, रेखा कुमारी, अनीता कुमारी आदि मौजूद थीं।

Related posts

उजियारपुर प्रखंड में मत्स्यजीवी चुनाव गहमागहमी के साथ संपन्न, शर्मिला देवी बने मंत्री, 30 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

ETV News 24

वेलवाधार में कार्य नहीं रुकी तो होगी बड़ी आंदोलन : रामचंद्र

ETV News 24

प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी के द्वारा मकर सक्रांति पर दही चुरा भोज का हुआ आयोजन

ETV News 24

Leave a Comment