प्रियांशु के साथ धर्म विजय गुप्ता की रिपोर्ट
समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी के द्वारा अपने आवास पर आज मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर दही चुरा भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वारिसनगर,कल्याणपुर,रोसरा व विभूतिपुर विधान सभा के सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जानकारी देते हुए प्रखंड प्रमुख सनी हजारी ने कहा कि यह मकर सक्रांति हम सबों के बीच भाईचारा एवं एक दूसरे के साथ मिल बांट कर खाने का पर्व है। उन्होंने समस्त प्रखंड व जिला वासियों को मकर सक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर खानपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा,चंद्रशेखर सिंह, संजय मिश्र, प्रखंड उपप्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव, पूर्व मुखिया शिवनारायण राय, चंदन कुमार सिंह, बिट्टू सिंह, मोहम्मद लाडले,एमडी तुफैल, रवि कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।