ETV News 24
खगड़ियाबिहार

अगस्त क्रांति दिवस पर तिरंगा झंडा के साथ किया प्रदर्शन सभा

अलौली खगड़िया बिहार

*सच्ची देशभक्ति से ओतप्रोत हर घर तिरंगा झंडा फहराने का किया अपील*

*छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर तिरंगा झंडा के आड़ में देश को मूल मुद्दे से भटकाने की साजिश की जा रही है – किरण देव यादव*

*अलौली* देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले 80 वीं अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर ग्राम कचहरी के न्याय चौक पर प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया ।
प्रदर्शन में घर-घर झंडा फहराएंगे, आजादी का जश्न मनाएंगे, छद्म राष्ट्रवाद के बजाय सच्ची देशभक्ति करना होगा, महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार निजी करण एवं पेट्रोल डीजल गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ तथा मुख्य मुद्दे से भटकाने वाली सरकार गद्दी छोडो का जमकर नारे लगाए गए।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अभियान के संस्थापक किरण देव यादव ने कहा कि सरकार देश के मुख्य मुद्दे बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण पेट्रोल डीजल गैस की मूल्य वृद्धि , बढ़ती जीएसटी, घटती रुपए का वैल्यू, बिकती देश की संपदा से, दूध दही पर टैक्स लगाने तथा पानी का निजीकरण जैसी महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटका कर छद्म राष्ट्रवाद का लोकलुभावन नारा दे रही है। सरकार यदि सच्चे देशभक्त है तो आर एस एस के कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराबें। तिरंगा झंडा के नाम पर झंडे का व्यवसायीकरण किया जा रहा है । खादी झंडा के बजाय चीन से पोलिस्टर का झंडा मंगवाया जा रहा है तथा कर्मचारियों का 38 रुपए झंडे के नाम पर काटा जा रहा है। देश को मूलभूत मुद्दे से भटकाया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आजादी का आन बान शान का प्रतीक है हम घर घर तिरंगा झंडा फहराएंगे। किंतु सरकार के द्वारा तिरंगा झंडा के नाम पर सियासत राजनीति करना घोर निंदनीय है। एन ए पी एम के राज्य संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि सरकार ने कहा था कि 2022 तक हर बेघर को घर, हर भूमिहीन को जमीन, दो करोड़ नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा, विश्व गुरु बनेगा लेकिन हर एक नन्हे बच्चे को कर्जदार बना दिया गया। देश के युवाओं को अग्निवीर के माध्यम से देश को असुरक्षित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा बुलंद किए थे आज अगस्त क्रांति दिवस पर पूरे देश में मोदी गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद कर रहे हैं। क्योंकि राष्ट्रीयकृत सभी विभाग को निजी करण करना कैसी देशभक्ति है ?
नेताओं ने कहा कि देश, संविधान, लोकतंत्र,व देश की सभी राष्ट्रीयकृत विभाग को देश के लुटेरों से बचाने हेतु आंदोलन तेज करने की जरूरत है।
राजद नेता दानवीर यादव, विकास यादव, कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव, मजदूर नेता अमरजीत पासवान, मिशन सुरक्षा परिषद के लेबर सेल के जिलाध्यक्ष शंकर पासवान, विश्व मानवाधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष महेश्वर यादव, जिला सचिव ब्रजनंदन महतों, देश बचाओ अभियान से जुड़े तितली भारती, नरेश महतो, अनु मंडल, सीको यादव आदि ने देश की आजादी में प्राण निछावर करने वाले शहीदों को याद करते हुए सच्ची देशभक्ति की भावना जागृत करने पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

Related posts

चोर को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

ETV News 24

चेनारी थाने के सहायक दारोगा को कोर्ट ने किया तलब

ETV News 24

वरीय वैज्ञानिकों द्वारा किया गया आईएफएस यूनिट का परिभ्रमण

ETV News 24

Leave a Comment