ETV News 24
दावथबिहाररोहतास

राम मंदिर निर्माण के लिए अंतिम दिन किया धन संग्रह

धन संग्रह के लिए जुटे संघ के कार्यकर्ता
चारोधाम मिश्रा ।दावथ /रोहतास/अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए राम भक्तों ने घर-घर जाकर धन संग्रह किया। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि देने के लिए लोग आगे आ रहे हैं।समर्पण निधि अभियान के तहत दावथ में तेजी के साथ अंतिम दिन अभियान गया।शनिवार को रामभक्तों की टोली ने पंच मंदिर ,बिठवाँ गांव में लोगों को प्रपत्र बांटकर राम मंदिर निर्माण की जानकारी दी और लोगों को अभियान से जोड़ा। अभियान प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भगवान राम चौदह वर्षों तक वन में घूमे और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने वंचित व उपेक्षित समझे जाने वाले लोगों को आत्मीयता से गले लगाया। इसी भावना को लेकर यह अभियान भी जन-जन को जोड़कर चलाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दावथ के खण्ड कार्यवाह चारोधाम मिश्रा ,मदन पाल, धनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सहित कई स्वयं सेवक बन्धु उपस्थित थे।

Related posts

युवती के साथ पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी तो पूर्व विधायक ने दिल्ली से शूटर बुलाकर पूर्व मुखिया और सहयोगी मंत्री की करवा दी हत्या

ETV News 24

समस्तीपुर में टाटा सफारी से 57 कार्टन शराब जप्त

ETV News 24

मदरसा में शान से लहराया तिरंगा झंडा

ETV News 24

Leave a Comment