ETV News 24
दावथबिहाररोहतास

राम मंदिर निर्माण के लिए अंतिम दिन किया धन संग्रह

धन संग्रह के लिए जुटे संघ के कार्यकर्ता
चारोधाम मिश्रा ।दावथ /रोहतास/अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए राम भक्तों ने घर-घर जाकर धन संग्रह किया। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि देने के लिए लोग आगे आ रहे हैं।समर्पण निधि अभियान के तहत दावथ में तेजी के साथ अंतिम दिन अभियान गया।शनिवार को रामभक्तों की टोली ने पंच मंदिर ,बिठवाँ गांव में लोगों को प्रपत्र बांटकर राम मंदिर निर्माण की जानकारी दी और लोगों को अभियान से जोड़ा। अभियान प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भगवान राम चौदह वर्षों तक वन में घूमे और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने वंचित व उपेक्षित समझे जाने वाले लोगों को आत्मीयता से गले लगाया। इसी भावना को लेकर यह अभियान भी जन-जन को जोड़कर चलाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दावथ के खण्ड कार्यवाह चारोधाम मिश्रा ,मदन पाल, धनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सहित कई स्वयं सेवक बन्धु उपस्थित थे।

Related posts

नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन, मौके से 5 गिरफ्तार

ETV News 24

वीर शहीदों की कुर्बानी इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा : अशोक सिंह

ETV News 24

हौसला और जज्बा बुलंद हो तो सफलता सिर चूमेगी : अमरेंद्र

ETV News 24

Leave a Comment