ETV News 24
देशबिहारशेखपुरा

जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए मास्क का किया जाएगा वितरण

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोरोना वायरस को खतरे की आशंका के बीच जीविका दीदियां मास्क निर्माण कार्य में पूरे जोश के साथ लगी हुई है। जहां बरबीघा प्रखंड में खुशी जीविका महिला नैपकिन उत्पादक समूह के माध्यम से मास्क निर्माण का कार्य पूर्व से ही किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले के कई प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा कई अन्य मास्क निर्माण इकाईयों की शुरुआत की जा रही है। और पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देश पर अब ग्राम पंचायतों के मुखिया भी जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए मास्क का वितरण करने की तैयारी में जुट गए हैं। गौरतलब है कि जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत हजरतपुर मुडरो पंचायत में मास्क निर्माण इकाई के शुभारंभ होने के बाद आज बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर गांव में मुखिया सविता देवी के हाथों एक मास्क उत्पादन इकाई की शुरुआत की गई जहां गांव की ही छ: लोकल जीविका दीदियां मास्क सिलाई का काम शुरू की हैं।मौके पर उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने बताया कि इस इकाई में निर्मित मास्क की खरीदारी ग्राम पंचायत के मुखिया के द्वारा किया जाएगा और प्रत्येक ग्रामीण परिवारों में 4-4 मास्क का वितरण किया जाएगा। इसी कड़ी में आज बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव में भी मास्क निर्माण इकाई की शुरुआत की गई और घाट कुसुंभा प्रखंड के भदौसी पंचायत अंतर्गत रजौली गांव में मुखिया पंजाबी ठाकुर द्वारा भी 10 जीविका दीदियों को जोड़कर स्थापित किए गए उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया गया।

Related posts

मसौढी में किशोरी को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी किया

ETV News 24

सालो से चल रहा था प्रेमी युगल का प्यार ,ग्रामीणों ने पकड़ा

ETV News 24

अजय कुमार सिंह के हत्यारे को शिक्षा मंत्री व सरायरंजन थानाध्य्क्ष बचा रहे है – राठौर

ETV News 24

Leave a Comment