ETV News 24
देशबिहारशेखपुरा

जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए मास्क का किया जाएगा वितरण

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोरोना वायरस को खतरे की आशंका के बीच जीविका दीदियां मास्क निर्माण कार्य में पूरे जोश के साथ लगी हुई है। जहां बरबीघा प्रखंड में खुशी जीविका महिला नैपकिन उत्पादक समूह के माध्यम से मास्क निर्माण का कार्य पूर्व से ही किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले के कई प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा कई अन्य मास्क निर्माण इकाईयों की शुरुआत की जा रही है। और पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देश पर अब ग्राम पंचायतों के मुखिया भी जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए मास्क का वितरण करने की तैयारी में जुट गए हैं। गौरतलब है कि जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत हजरतपुर मुडरो पंचायत में मास्क निर्माण इकाई के शुभारंभ होने के बाद आज बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर गांव में मुखिया सविता देवी के हाथों एक मास्क उत्पादन इकाई की शुरुआत की गई जहां गांव की ही छ: लोकल जीविका दीदियां मास्क सिलाई का काम शुरू की हैं।मौके पर उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने बताया कि इस इकाई में निर्मित मास्क की खरीदारी ग्राम पंचायत के मुखिया के द्वारा किया जाएगा और प्रत्येक ग्रामीण परिवारों में 4-4 मास्क का वितरण किया जाएगा। इसी कड़ी में आज बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव में भी मास्क निर्माण इकाई की शुरुआत की गई और घाट कुसुंभा प्रखंड के भदौसी पंचायत अंतर्गत रजौली गांव में मुखिया पंजाबी ठाकुर द्वारा भी 10 जीविका दीदियों को जोड़कर स्थापित किए गए उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया गया।

Related posts

शिक्षक दिवस पर अश्लील भोजपुरी गाने पर जमकर छात्राओं ने किया डांस,शिक्षक एवं छात्र छात्राओं के बीच का संबंध हुआ धूमिल

ETV News 24

मृतक तीन के परिजन को आपदा से मिलने वाली 12 लाख का चेक विधानसभा उपाध्यक्ष ने विभिन्न गांव में जाकर प्रदान किया

ETV News 24

किसान की पुत्री ने मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल

ETV News 24

Leave a Comment