PATNA/BIHAR/DESK
पटना के दानापुर अनुमंडल के रूपसपुर थाना क्षेत्र में पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपराध की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाले ‘किंग ऑफ कालिया गैंग’ के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे, 7 जिंदा कारतूस, दर्जनों मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर इस गैंग के बारे में जानकारी मिली थी। वीडियो में गैंग के सदस्य हथियारों का प्रदर्शन करते हुए दिख रहे थे। पुलिस ने रुकनपुरा स्थित बेली रोड के पास किसान रिसोर्ट के नजदीक गैंग के सदस्यों को हथियारों के साथ रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार किए गए सदस्यों में गैंग का मुख्य सरगना आदित्य सिंह, दीपू कुमार और खुशी अंकित के साथ-साथ 8 अन्य सदस्य भी शामिल हैं। इनके नाम सौरभ कुमार, गौरव कुमार, मनीष कुमार, हैप्पी कुमार, कुमार सुजल, राहुल कुमार, गोलू कुमार और दीपक कुम



