ETV News 24
Other

डीएम एसपी, समेत अधिकारियों ने सेमराघाट में हो रहे निर्माण कार्यो  का किया निरीक्षण


मझौलिया  सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर आला  अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। प्रखंड क्षेत्र के बरवां सेमराघाट पंचायत के बघमपुर वार्ड नम्बर दस में जिलाधिकारी डॉक्टर नीलेश राम चन्द्र देवरे,एस पी निताशा कुड़िया, सदर एसडीएम विद्यानाथ पासवान, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ जौवाद आलम,पीओ संदीप कुमार,एमओ नितेश कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि आगामी 3 दिसंबर को सूबे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम है जिसको लेकर यह तैयारी चल रही है। तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए स्थल के समीप राजकिशोर भगत व रंजन की गन्ना का खेत है। जिसे अविलम्ब चलान की व्यवस्था कर साफ किया है। जहाँ पर हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है ।वही बघमपुर गांव निवासी रामभरोष सिंह के दोनों पुत्र विवेक सिंह व देवनन्दन सिंह बीटेक की तैयारी कर मछली पालन की एक अद्भुत तकनीक इजरायल से प्राप्त कर करीब ढ़ाई कठ्ठा जमीन में  बिस प्लस्टिक व अन्य धातु से निर्मित तालाब का निर्माण कराया है। जिसमें 14 तलाबों मछलीयों का बीज डाला गया है। जिसमें मछली का प्रकार कमल काट, बैकी आदि मछलियों का बीज डाला गया है। देंवनन्दन सिंह ने बताया कि यह मछली का कारोबार अगस्त से शुरू किया है अगले साल मार्च तक  मछली करीब एक किलो तक का तैयार होकर निकलने लगेगी। उन्होंने बताया कि एक एक तलाब की खर्च 25 से 30 हज़ार तक कि लागत से तैयार होती है। आला अधिकारी इस तकनीक को भी मुख्य मंत्री के कार्यक्रम से जोड़ रहे है। इस मौके पर स्थानीय मुखिया संदीप गिरी, थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित पंचायत के गणमान्य नागरिक मौजूद  रहें।

Related posts

शिक्षक नियोजन का मेघा सूची का प्रकाशन 25 जनवरी को किया जाएगा

admin

कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार के द्वारा पंचायत एवं वार्ड में बीस हजार मास्क का वितरण

admin

लखीसराय में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत

ETV NEWS 24

Leave a Comment