ETV News 24
Other

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय पर चलने वाला राजगीर महोत्सव 2019 का उद्घाटन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया

नालंदा/बिहार
मिथुन कुमार की रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय पर चलने वाला राजगीर महोत्सव 2019 का उद्घाटन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान मंच पर पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे राजगीर महोत्सव की शुरुआत सर्वमंगलम के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।

गौरतलब है कि इस राजगीर महोत्सव की शुरुआत राजगीर में देसी विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य शुरू किया गया था लेकिन पिछले 2 सालों से यह राजगीर महोत्सव कन्वेंशन सेंटर में सिमटकर रह गया है। पिछले कई दशकों से इस राजगीर महोत्सव का आयोजन किला मैदान में होता था जिसमें हजारों लोग पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती थी लेकिन अब यह आयोजन महज एक छोटे से कन्वेंशन सेंटर में सिमटकर रह गया है। इस मौके पर मंच पर मौजूद मंत्रीगण ने कहा कि आने वाला समय में राजगीर पर्यटन केंद्र का हब बनेगा।वहीं उद्धाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद राजगीर,गया,समेत पूरे बिहार में पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने चुटकुले अंदाज में कहा कि मलमास मेले में इस राजगीर में एक सौ तेतीस करोड़ देवी देवताओं का प्रवास होता है,इसका मतलब यह हुआ कि सभी देवता राजगीर में प्रवास करने की जगह शराब पीने आते है। नीतीश कुमार ने आगामी दिसम्बर महीने के अंत में गुरुनानक जयंती के मौके पर आयोजित होने वाली 550 वां प्रकाश उत्सव भी राजगीर में आयोजन होना तय है। जो पर्यटकों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण देखा जा रहा है । आने वाले समय मे राजगीर में शीतल कुंड,गुरुद्वारा का निर्माण कराया जा रहा है जिससे राजगीर की ख्याति और बढ़ेगी।जल जीवन हरियाली और खेतों में किसानो के द्वारा जलाए जा रहे पराली के ऊपर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य अच्छा चाहते है तो इन सभी के ऊपर विराम लगाने की जरूरत है।

Related posts

पैक्स चुनाव 2019 के लिए जमुई प्रखंड में 156 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र किया दाखिल

ETV NEWS 24

फिल्मी गाने और डायलॉग से समझाते मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष ,सांभा लॉक डॉन नहीं पालन करने वाले के ऊपर सरकार ने कितना जुर्माना रखा है

admin

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत पूसा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रिम्स इंटरप्राइजेज हीरो एजेंसी से वर्कर ने 40000 रुपए उड़ाया

ETV NEWS 24

Leave a Comment