ETV News 24
Other

संजय सिंह को मारी गोली,गंभीर हालत में भेजा गया अस्पताल

नीरज कुमार

मसौढ़ी धनरुआ प्रखंड के नीमी गांव से : बड़ी खबर आ रही है। जहां, पांडव सेना के पूर्व सरगना को गोली लगने की खबर है।जानकारी के अनुसार पांडव सेना के पूर्व सरगना संजय सिंह को गोली मारी गई है।

बताया जाता है कि संजय सिंह को पटना से सटे नदवां बाजार में गोली मारी गई है।जब वह सब्जी खरीद रहे थे तभी हमलावरों ने गोली मारी है।गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

बताया जाता है कि धनरुआ थाना इलाके के नीमा गांव के संजय सिंह मसौढ़ी के नदवां स्टेशन स्थित सब्जी खरीदने गये हुये थे। जहां पहले से घात लगाएं अपराधियों ने संजय सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी संजय सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संजय सिंह अपराध का रास्ता छोड़कर ठेकेदारी और अन्य कारोबार में जुटा था।

पांडव सेना के पूर्व सरगना संजय सिंह की कई लोगों से दुश्मनी थी।पटना के नौबतपुर के कुख्यात मनोज सिंह से भी दुश्मनी अदावत था।वही संजय सिंह पूर्व से नक्सलियों और माले के हथियार बंद दस्ता के टारगेट पर थे। संजय सिंह की पत्नी पूर्व में पालीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। संजय सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है।

Related posts

पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव को अपने उपर नहीं पड़ने दे युवा ऋषभ कुमार

admin

मुंगेर मे नगर निगम के द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया

admin

बगैर काम व बिना पास के बाईक लेकर निकलने वाले लोगों को देना पड़ा फाइन

admin

Leave a Comment