सासाराम ब्यूरो चीफ संदीप भेलारी
कोरोना कहर व लॉकडाउन से उपजे हालात में सरकारी नीतियों के विरुद्ध रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उपवास किया। राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में कार्यकर्ताओं ने घर के आगे उपवास कर गलत नीतियों का विरोध किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम गुप्ता, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन में गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध नहीं से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिहार के बाहर फंसे लोगों को राज्य में नहीं बुलाने का निर्णय सरकार की गलत नीती का परिणाम है। किसान को उनके अनाज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। वर्षा व मौसम खराबी से फसलें चौपट हुई थी। बावजूद उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। सात सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास कर सरकार की नीतियों का विरोध किया।
1 comment
sabse buri haalat to middle class, private job walo ki or daily basis income walon ki hai