ETV News 24
Other

Dm ने वीसी के जरिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निदेश दिए

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने बाहर से आए मजदूर जो विभिन्न पंचायत क्वारांटाइन स्कूल में रह रहे हैं उनके दैनिक चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट कि प्रखंडवार समीक्षा की।
आने वाले दिनों में मुंबई,केरल,कर्नाटक और दिल्ली से आए लोगों के चिकित्सकीय जांच के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा दिशा निदेश दिए।
ट्रैकिंग कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की आज तक- लोगों से संपर्क स्थापति कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले ली गई है।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ, को प्रखंडों में खाद्यान्न के जन वितरण प्रणाली के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने वितरण के दौरान सोशल डिस्टांसिंग, हैंड वाश, टोकन की प्रक्रिया, समय अनुसार वितरण, आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में सदर अस्पताल में तैयार किया गया AES वार्ड की जानकारी सिविल सर्जन ने जिला पदाधिकारी को दिया।

Related posts

नशे की हालत में मारपीट करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

जदयू की मखदुमपुर में पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक

ETV NEWS 24

मुखिया से वसूली जायेगी ब्याज की राशि

admin

Leave a Comment