ETV News 24
Other

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर यूपीएसआरटीसी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.47 करोड़ का योगदान किया

उत्तर प्रदेश लखनऊ

यूपी हेड – ( etv न्यूज 24 ) वागीश कुमार

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोविड-19 से प्रभावी ढंग से लड़ने को लेकर आर्थिक मदद के आह्वान पर यूपीएसआरटीसी के सभी नियमित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.47 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। इसमें सभी नियमित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन शामिल है। इसके लिए यूपीएसआरटीसी के एमडी राजशेखर ने कर्मचारियों का तहेदिल से आभार जताया है। साथ ही योगदान को स्वीकार करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह और यूपीएसआरटीसी के एमडी राजशेखर ने गुरुवार को पांच कालीदास मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेक सौंपा। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक हित में स्वेच्छा से एक दिन के वेतन योगदान के लिए सभी नियमित अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी संघों का आभार व्यक्त किया है। यूपीएसआरटीसी को भरोसा है कि हम सभी एकजुट होकर लड़ेंगे और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतेंगे।

Related posts

टिकारी हनुमान मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़

admin

सहरसा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली,घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती

ETV NEWS 24

उत्तर प्रदेश जदयू पदेन उपाध्यक्ष एवं योगेश सोनी को प्रदेश जदयू का महासचिव घोषित

admin

Leave a Comment