ETV News 24
Other

पुलिस की लाठी के बगैर नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन

डेहरी/रोहतास

हेलो सर, प्लीज शहर को बचा लीजिए। यहां लोग लाठी के बिना नहीं मानते। देखिए तस्वीरें वाट्सएप कर रहा हूं। बाजारों में किस तरह लोगों की भीड़ है। लॉकडाउन को ठेंगा दिखाते बिना जरूरी काम के लोग घूम रहे हैं। अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर शहर के कई जागरूक लोग लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियों के बारे में बता रहे हैं। प्रमाण के रूप में लोग वाट्सएप पर तस्वीरें भेज रहे हैं। यह नजारा शहर के कई मुहल्लों व बाजारों का था।
हैरत की बात कि नगर थाना के आसपास सब्जी वाले हठधर्मिता का परिचय दे रहे हैं। लोगों की सूचना के बाद एसडीओ, एएसपी व थानाध्यक्ष हाथों में डंडे लिए सड़कों की ओर दौड़ें। आगे भागती भीड़ पीछे से दौड़ाते अधिकारियों को देख चर्चा जारी थी। वयोवृद्ध गया प्रसाद का कहना है कि लॉकडाउन सभी लोगों के लिए जरूरी है। आखिर अधिकारियों को दौड़ लगानी क्यों पड़ रही है। जागरूकता की कमी या प्रशासनिक भय नहीं है। स्टेशन रोड निवासी मुन्ना सिंह ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बिना पुलिस की लाठी के नहीं समझते हैं। अधिकारियों ने थाना चौक,मुख्य बाजार, पड़ाव, सब्जी मंडी, बारह पत्थर, जक्की बिगहा, स्टेशन रोड, पाली रोड कई स्थानों पर लाठियां चटकाते नजर आए। इस दौरान 15 बाइक व दो चारपहिया वाहन को जब्त का जुर्माना वसूला गया। आगे लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई। कई मुहल्लों में लॉकडाउन के उल्लंघन की सूचना के बाद प्रशासन नई रणनीति अख्तियार की है। जिसके तहत सुबह-शाम मुहल्लों की घेराबंदी होगी। समूह में घूमने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।
एएसपी ने नगर थाना की पुलिस को दो टूक में कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करे।

Related posts

आर्यभट्ट चेतना मंच एवं नशा मुक्त यूथ ब्रिगेड द्वारा 20 दिनों से लगातार अलाव जलाया जा रहा

admin

ट्रेन के ठहराव को ले हसन बाजार हाल्ट पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

admin

लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ने से विधानसभा कार्य भी 3 मई तक स्थगित

admin

Leave a Comment