ETV News 24
Other

कोरोना वायरस महामारी को लेकर जहाँ लॉक डाउन किया गया,वहीं सरकार का दावा फेल होता नजर आ रहा है।

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल,बिहार।

मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय क्षेत्र में देखा जा रहा है।
की जहां सरकार पूरे देश में लॉक डाउन का आदेश दिया है।
वहीं लगातार मजदूर अन्य शहरों से दूसरे शहर भेड़ बकरी के तरह वाहन में पायलान करते नजर आ रहे हैं।
ये शिलशिला लगातार जारी देखा जा रहा है।
वहीं टाटा 407, में हरियाणा से 20,मजदूर जदिया आए हैं।
वहीं मजदूरों ने आदित्यनाथ योगीजी यूपी सरकार की तारीफ करते हुए बोले हमलोगों को सफर में अबतक यूपी सरकार ने ही खाने पीने का ख्याल रखा है।
बाद अबतक सफर में कोई भी पानी तक नहीं पूछा।
वहीं बंगाल कलकत्ता से 17,मजदूर पाँव पैदल चलकर सुपौल जिला के जदिया आए।
जहाँ जदिया पुलिस ने टाटा पिकॉप वाहन पकड़ाकर भेज दिया।
मजदूरों को दरभंगा जिला में जाना था।
वहीं बंगाल से आए 17,मजदूरों ने बताया की बंगाल मुख्यमंत्री ममता सरकार ने सिर्फ बंगाल में स्थाई रूप से रहने वाले को राहत सामग्री में खिचड़ी देते थे।
लेकिन हम बाहर वालों मजदूरों के लिए कुछ भी राहत सामग्री नहीं दिया।
मजबूर होकर जाना पड़ रहा है।
वहीं महिला पुरुष मजदूर हरियाणा के गुडगांव से एक ही ऑटोरिक्शा में 17,व्यक्ति भेड़ बकरी के सवार होकर बिहारीगंज जाते दिखाई दिए।
वहीं त्रिवेणीगंज SDPO, गणपति ठाकुर, के नेतृत्व में SHO, सुधाकर कुमार ने बाहर से आ रहे मजदूरों भूखे गरीब को लगातार बाजार के दुर्गा स्थान में नाश्ता पानी कराते नजर आए।
जब केंद्र सरकार राज्य सरकार दावा करती है की जो भी मजदूर जहाँ हैं वहीं रहें मदद हम करेंगे।
तो फिर ऐसा क्यों देखा जा रहा है।
एक तरफ सरकार कहती है की हम अपने बॉर्डर पर केम्प लगाए हैं।
सभी सुविधाएं उपलब्ध है।
तो फिर अन्य शहरों से दूसरे शहर मजदूर कैसे पायलान कर रहे हैं।
वहीं सरकार दूसरे देशों से भारत के नागरिक को हेलीकॉप्टर या अन्य सुविधाएं से भारत मंगाते हैं।
लेकिन हमारे देश में जो वर्तमान स्थिति है उस काबू क्यों नहीं किया जाता है।
एक तरफ लॉक डाउन कर बीमारी भगाने का दावा करते हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ विदेशों से बीमारी मंगा कर फैला दिए हैं।
अब देखना है की सरकार कब तक हो रही समस्या का समाधान कर पाते हैं।

Related posts

समस्तीपुर में आइसा की बैठक में मो. शमशाद संयोजक व मेराज अंसारी सहसंयोजक चुने गए

admin

मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कोरोना संक्रमण के विरूद्ध अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्षित की

admin

कोरोना वायरस की महामारी को लेकर पंचायत के मुखिया तिला देवी ने चलाया जारूकता अभियान

admin

Leave a Comment