ETV News 24
Other

बरबीघा कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार के द्वारा दस हजार मास्क का वितरण

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा करोना वायरस के खतरे की बढ़ती आशंका के बीच चल रही सरकारी और प्रशासनिक तैयारी के बीच विधायक सुदर्शन कुमार भी मदद को आगे आए हैं इसी कड़ी में बृहस्पति बार को विधायक के द्वारा दस हजार मास्क का वितरण किया गया गौरतलब है कि लगभग 27 पंचायतों में मास्क वितरण किया गया एवं बरबीघा नगर परिषद में 26 वार्ड में मास्क को वितरण किया गया छात्र संग ने मिलकर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। मास्क का वितरण शहर के अल्पसंख्यक बहुल तथा घनी आबादी वाले मोहल्ले में किया गया। विधायक सुदर्शन कुमार के जुड़े युवा घर-घर जाकर लोगों को मास्क दिये विधायक सुदर्शन कुमार ने लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहने की सलाह भी दी। लोगों ने परिवार के लोगों से बाहर से आए लोगों की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील भी की ताकि प्रशासन ऐसे लोगों के स्वास्थ्य की जांच करा सके। इस कार्यक्रम में उप प्रमुख धीरज कुमार, बेबी कुमारी मुखिया, चितरंजन सिंह, बृजेश कुमार, कारू प्रसाद, नगर परिषद राजीव सिंह मुखिया, मनोज कुमार संजय पासवान मनीष कुमार एवं राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

मध्य प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री हजारी लाल रघुवंशी की असामयिक निधन पर गहरा दू:ख

admin

सासाराम में कार से 28 पेटी शराब बरामद

ETV NEWS 24

बाघला नदी में युवती की शव मिलने से मची अफरातफरी

admin

Leave a Comment