ETV News 24
Other

टिकारी में गैस गोदाम के बाहर लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां।

टिकारी/गया

टिकारी से ओमप्रकाश की रिपोर्ट

लॉकडाउन के बाद भी मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर के लिए सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता गैस गोदाम (डुमरसन) पर पहुंच गए। यहां भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई की सोशल डिस्टेंटिंग का ख्याल नहीं रखा गया। गया डीएम के आदेश के अनुसार एक स्थान पर पांच लोगों की रहने पर पाबंदी लगायी गई थी लेकिन यहां आदेश की धज्जियां उड़ गई। पुलिस और प्रशासन को सूचना दिये जाने के बाद भी भीड़ कम नहीं हुई। सुबह से दोपहर तक लोगों की भीड़ खाली सिलेंडर के साथ कतार में लगे हुए रहे। मां अम्बे इंडेन गैस एजेंसी की ओर से गोदाम के बाहर साटी गई नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया था कि भारत सरकार और बिहार सरकार के आदेश के अनुसार सिलेंडर का वितरण घर पर की जाएगी। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए रसोई गैस सिलेंडर लेते समय भीड़ न हो इसीलिए निर्णय लिया गया है। क्यों हुई लापरवाही एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च से गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई थी। नंबर लगाने के बाद तीन दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिलने और लॉकडाउन की घोषणा के बाद उपभोक्ता असमंजस में फंस गए। सिलेंडर को स्टॉक करने के ख्याल से लोगों ने पहले ही नंबर लगा दिये थे। मंगलवार को जैसे ही गैस सिलेंडर की भरी गाड़ी आने की सूचना मिली करीब दो सौ से अधिक लोग गोदाम के बाहर सिलेंडर के साथ जुट गए। एजेंसी ने घंटों भीड़ की वजह से गोदाम पर गाड़ी नहीं मंगवायी गई। काफी सारे उपभोक्ता होम डिलीवरी की सूचना पर घर लौट गए लेकिन करीब सवा सौ से अधिक उपभोक्ता गोदाम के बाहर ही डटे रहे। मनाही के बाद भी बांटी गई सिलेंडर गोदाम के बाहर खड़े रसोई गैस उपभोक्ताओं के बीच सिलेंडर का वितरण किया गया। एजेंसी कर्मी ने बताया कि ढाई सौ से अधिक सिलेंडर होम डिलीवरी के लिए भेजी गई है। गोदाम के बाहर खड़े उपभोक्ताओं के शोर मचाने के बाद उन्हें भी सिलेंडर मुहैया करवायी गई है। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार से किसी भी सूरत में गोदाम पर गैस का विरतण नहीं किया जाएगा।

Related posts

कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन, सुना पड़ा हाजीपुर में स्थित रामचौरा मन्दिर

admin

कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में आज प्रधानमंत्री की पुतला दहन किया गया

admin

नागरिकता कानून के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन का 65 वां दिन

admin

Leave a Comment