सासाराम
सासाराम जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष बेचू सिंह महतो ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध होकर जिलाध्यक्ष पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष को अपने इस्तीफा का पत्र भेजते हुए उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेवारी के साथ कर रहा था। लेकिन किसी कार्य में प्रदेश नेतृत्व व वरीय पदाधिकारियों का सहयोग नहीं मिलता था। पार्टी की सेवा निस्वार्थ भाव से करने के बावजूद सहयोग नहीं मिलने की स्थिति में क्षुब्ध होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक को भी भेज दी गई है।