ETV News 24
Other

मसौढ़ी जालसाजों ने खाते से 24,999 रुपए की कर ली निकासी

मसौढ़ी/बिहार

मसौढ़ी से नीरज कुमार की रिपोर्ट

मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव निवासी राजा राम शर्मा के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने कुल 24,999 रुपए की अवैध निकासी कर ली। राजाराम शर्मा को इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब उनके सेल फोन पर रकम निकासी का मैसेज आया। जालसाजी की यह घटना 9 मार्च की है इस संबंध में राजाराम शर्मा ने शुक्रवार को मसौढ़ी थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।गौरतलब है कि इन दिनों बैंक खाते से जालसाजों द्वारा अवैध रकम निकासी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन पुलिस लाख कोशिश के बाद भी उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम है। मसौढ़ी थाने में प्रत्येक सप्ताह करीब तीन से चार मामले दर्ज हो रहे हैं।

Related posts

तकिया में चोरी हुए जेवर बरामद, घर से मिले नगदी और जिंदा कारतूस

ETV NEWS 24

जमुई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हार्डकोर नक्सली अर्जुन हेंब्रम व लेडी नक्सली कविता राणा गिरफ्तार

ETV NEWS 24

समस्तीपुर में विशाल शांति मार्च NRC और CAA के खिलाफ सभा के बाद विशाल प्रतिरोध मार्च चीनी मिल चौक से समाहरणालय तक निकाला गया

admin

Leave a Comment