टिकारी/बिहार
टिकारी से ओमप्रकाश की रिपोर्ट
मंगलवार की देर रात्रि टिकारी पंचानपुर मार्ग के रामेश्वर मार्ग के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि गया की ओर जा रही चारपहिया वाहन रामेश्वर बाग के समीप अनियंत्रित हो गई। वाहन के नियंत्रण खो जाने के कारण वाहन सड़क किनारे पलट गई। गश्ती पर निकले पंचानपुर ओपी की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा। तहकीकात करने पर भी जानकारी नही मिल सकी।
इस सम्बन्ध में पंचानपुर ओपी अध्यक्ष विभूति भूषण ने बताया कि वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिली थी। घायलों का पता नही चल सका। वाहन मालिक द्वारा वाहन उठा लिया गया है।