ETV News 24
Other

वार्षिकोत्‍सव में बच्‍चों ने मचाया धमाल

मसौढी/बिहार

मसौढ़ी से नीरज कुमार की रिपोर्ट

स्‍थानीय लीड इंडिया एकेडमी का वार्षिकोत्‍सव बुधवार को विद्यालय परिसर में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्‍चों ने सामाजिक बुराईयों पर आधारित नाटकों का मंचन कर लोगों से इससे बचने की अपील की। इसके अलावे बच्‍चों ने गीत,संगीत व नृत्‍य की मनमोहक प्रस्‍तुति कर लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर रामचंद्र मेहता ट्रस्‍ट के द्वारा आर्यभट्ट चेतना सम्‍मान डा0 अशोक कुमार सिंह को दिया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्‍य पार्षद सुनीता सिन्‍हा, प्रखंड प्रमुख रमाकात रंजन किशोर, डा0 अशोक कुमार सिंह व जनार्दन प्रसाद ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रणव कुमार सिंह,शिक्षक निशांत कुमार, रश्मि सिन्‍हा समेत अन्‍य लोग मौजूद थे।

Related posts

मास्क देखकर भड़के CM नीतीश, कहा- सभी जगह से हटाएं धारा 144

admin

3 मई को विश्व प्रेस दिवस मनाया गया

admin

खेलकूद प्रतियोगिता में सफल छात्र हुए सम्मानित

admin

Leave a Comment