ETV News 24
Other

भारत को शिखर पर पहुँचाकर विश्व गुरु का दर्जा दिलाना पार्टी और सरकार का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर

भजपा जिला अध्यक्ष डा0 आर ऐ वर्मा का कहना भारत को शिखर पर पहुँचाकर विश्व गुरु का दर्जा दिलाना पार्टी और सरकार का लक्ष्य पदाधिकारी परिश्रम की पराकाष्ठा कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करे और केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन- जन के बीच पहुँचायें

रिपोर्ट – ( etv न्यूज 24 ) वागीश कुमार

सुलतानपुर – भारत को शिखर पर पहुँचाकर विश्व गुरु का दर्जा दिलाना पार्टी और सरकार का लक्ष्य है। हमारे नेतृत्व ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद किया है। आज देश की छवि बदली है। विश्व का दृष्टिकोण बदला है।आज अमेरिका का राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़कर हमारे प्रधानमंत्री मोदी को रिसीव करने आता है। पार्टी और सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जीरो टालरेंस की नीति अपनाकर काम कर रही है। हमारी सरकार अपराधियों व समाज के असमाजिक तत्वों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की पक्षधर है। हम विकास व सुशासन की नीति अपनाकर लगातार समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रहे हैं। यह बाते भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने पयागीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के परिचयात्मक व स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने कुछ महीनों मे असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है। चाहे धारा – 370 , 35 ए हो या तीन तलाक़ या मंदिर निर्माण या नागरिकता संशोधन कानून हो सभी जटिल विषयों का सरकार ने पूरी ईमानदारी से समाधान किया है।विपक्ष वोट बैंक की राजनीति कर समाज में झूठ व भ्रम फैलाकर लोगों को भड़काने का काम कर रहा है। हमारे कार्यकर्ता गांव गांव व घर घर जाकर लोगों को सीएए की सच्चाई से अवगत कराते हुए लोगों को मिस्ड काल कराकर समर्थन ले रहे हैं। जिला अध्यक्ष डॉ वर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि परिश्रम की पराकाष्ठा कर पार्टी को मजबूत करे और केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन- जन के बीच पहुँचायें।डॉ वर्मा ने कहा पद मिलने से कर्तव्य पथ की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। पार्टी के लिये एक – एक बूथ और उसका अध्यक्ष व कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने आगे कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा तय किए गए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाना पूरी टीम की जिम्मेदारी है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए पूरी शक्ति व शिद्दत से पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना है। नेतृत्व ने पार्टी के प्रति आपकी निष्ठा व समर्पण को देखकर ही आपको जिला संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी क्षमतानुसार 100 प्रतिशत देने की जरूरत है। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पदाधिकारी स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, प्रीति प्रकाश, आनन्द प्रकाश द्विवेदी, अनीता पांडे, आलोक कुमार आर्या, संजय त्रिलोकचंदी, सुनील कुमार, महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान व धर्मेन्द्र कुमार, संदीप सिंह, पूजा कसौधन, प्रदीप शुक्ला, मनोज कुमार मौर्य, नरेन्द्र कुमार सिंह,आशीष सिंह, राजित राम, राजेश सिंह, जगदीश चौरसिया, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

स्कूटी सवार युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली ,घटनास्थल पर हुई  मौत

admin

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अधिकारियों को दिया लॉक डॉउन करने का आदेश#@ Etv News 24”

admin

पीयू छात्र संघ चुनाव 2019 में संयुक्‍त मोर्चा ने किया जनसंपर्क तेज

ETV NEWS 24

Leave a Comment