ETV News 24
Other

दिनारा में दिव्यांगता परीक्षण शिविर में पहुंचे लोगों की गई जाँच ,मिलेगें कृत्रिम सहायक उपकरण

दिनारा/रोहतास

प्रखंड मुख्यालय सभागार कक्ष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार सौजन्य दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। भारत के चार जिलो मे चयनित रोहतास में जिला प्रशासन के सहयोग और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह के प्रयास से एक दिवसीय दिव्यांगता शिविर में पूरे प्रखंड से आए दिव्यांग जनों का जाँच किया गया।जांचोपरांत 365 चयनित दिब्यांग जनों को एक विशेष शिविर मे एलिमका कंपनी के द्वारा कृत्रिम सहायक उपकरण दिये जायेंगे।इस जाँच में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा के साथ जिला अस्पताल सासाराम एवं एलिमका कानपुर की टीम मौजूद रही। इस अवसर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार सभी नागरिकों के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के कृत संकल्पित है।विंध्याचल केशरी, विजय क्रांति,पुष्पा देवी,जनार्दन सिंह, बच्चन चौबे, मिथलेश चौधरी, मुन्ना कुशवाहा, जनार्दन सिंह सुभाष तिवारी, संतोष शर्मा, विजय सिंह, संतोष चौधरी, भुअर सिंह अनीस सिंह अभिशेख सिंह राजीव विश्वकर्मा, सुनिल सेठ, मुखिया आशा देवी, भूईं पंचायत मुखिया रेनु देवी,सैसड पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहित कई पंचायत प्रतिनिधि दिव्यांग जनों की सहायता में लगे रहे।

Related posts

मसौढ़ी में जल जीवन हरियाली के प्रति लोगों ने निकली जागरूकता रैली

admin

“लॉक डाउन ने छीना गरीबों का निवाला भूख की तड़प से पानी पी कर जिने को मजबूर घुमंतू @# Etv News 24”

admin

“करगहर बाजार में सोशल डिस्टेंस का नही रखा जा रहा ख्याल #@ Etv News 24”

admin

Leave a Comment