ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

हवा के झोंके के साथ वर्षा से प्रखंड क्षेत्र के खेतों में लगे गेहूं धराशाही किसान मायूस

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के खेतों में लगे गेहूं की फसल 5400 हेक्टेयर में से लगभग 4000 हेक्टर की फसल धराशाही हो गई उक्त आशय की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने देते हुए बताया की प्रखंड क्षेत्र की अधिकतर पंचायत में कृषि समन्वयक पंचायत में जाकर किसान सलाहकार के साथ आकलन किए हैं!इसको लेकर गांव घर के किसान काफी मायूस है। इस संबंध में किसान फुलहारा निवासी दिलीप कुमार शर्मा दीपक कुमार अजना गांव के सुरेश महतो रामदेव महतो मिल्की के दीनदयाल झा सोरमार गांव के मृत्युंजय ठाकुर सहित सोमनाहा मधुरापुर गोराई मालीनगर सैदपुर के कई किसानों ने बताया कि हम लोग अब बर्बाद हो चुके हैं। वर्षा हवा के झोंके को लेकर खेत में लगी फसल धाराशाई हुई। वरीय कृषि कोऑर्डिनेटर अर्जुन कुमार राय ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर बलराम सिंह संजय कुमार राय प्रभात कुमार की पूरी फसल का मुआयना किया। किसान सहित परिजन काफी मायूस है। इधर माले अंचल मंत्री दिनेश कुमार भोला राय लोजपा के राजेश कुमार झा पैक्स अध्यक्ष दीनदयाल झा ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए किसने की फसल का आकलन के अनुसार मुआवजे की मांग की है।

Related posts

समस्तीपुर में पूर्व मुखिया सह चिमनी व्यवसाय को गोलियों से किया छल्ली सहयोगी की भी हालत गंभीर

ETV News 24

समस्तीपुर पुलिस की विशेष टीम के द्वारा 25,000 हजार का इनामी अपराधी दिलनवाज उर्फ नोसो गिरफ्तार

ETV News 24

बकाया रुपए मांगने आए कोलकाता के व्यापारी के साथ की मारपीट जांच में जुटी पुलिस

ETV News 24

Leave a Comment