प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर :गरफ्तार अपराधी राजतिलक पे० प्रेमनाथ सहनी सा० जगदीशपुर थाना-घटहो जिला समस्तीपुर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिलान्तर्गत कर्नाटका बॉर्डर स्थित श्री अथर्व इन्डस्ट्रीज सिंगोली के पास से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अपराधकर्मी घटहो, उजियारपुर एवं हलई थाना के हथियार के साथ अपराध की योजना बनाने एवं लूट के कांडों में फिरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा इसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी। अततः राजतिलक को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जा रही है।
बरामदगीः 01. एक मोबाइल
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
राजतिलक पे० प्रेमनाथ सहनी सा० जगदीशपुर थाना-घटहो जिला समस्तीपुर
छापामारी दल
01. परिक्ष्यमान पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, घटहो थाना।
02. परिक्ष्यमान पु०अ०नि० अभिजित कुमार सतीश, हलई थाना।
03. सिपाही/670 कुन्दन कुमार, मोहनपुर थाना।
04. चौकीदार 01/03 अर्जुन पासवान, घटहो थाना।
आपराधिक इतिहासः-
01. सरायरंजन (घटहो) थाना कांड सं0-215/23, दिनांक-22.07.2023, धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
02. उजियारपुर थाना कांड सं0-139/23, दिनांक-25.04.2023, धारा-392 भा0द0वि0।
03. हलाई ओ0पी0 थाना कांड सं0-394/23 दिनांक-12.07.2023, धारा-392 भा0द0वि0।