ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में प्रेमी के लिए लड़की ने दरवाजे से लौटा दी बारात

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर में प्यार में डूबी एक लड़की ने अपनी बारात को दरवाजे से वापस लौटा दिया। लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्रेमी अपने परिवार के साथ घर से भाग गया है। परिजन लोक-लाज के कारण चुप हैं। किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। दूल्हे और प्रेमी से सहयोग न मिलने के कारण लड़की की हालत गंभीर है।सिंघिया में एक लड़की की शादी में शुक्रवार की रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एक लड़की ने अपने परिवार द्वारा तय की गई जगह पर शादी करने से इनकार कर दिया और बारात वापस लौटा दी। इसके बाद उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और अपने परिवार के साथ भाग गया।मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी होनी थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। गुरुवार की रात लड़की अचानक अपने प्रेमी के साथ गांव से भाग गई। शुक्रवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मोबाइल लोकेशन की जांच के बाद पुलिस ने परिजनों को बताया कि लड़की सिंघियाघाट में है। इसके बाद परिजन गए और लड़की के साथ लड़के को भी पकड़ लिया और गांव ले आए।लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। इसी बीच शाम को दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के तमाम प्रयास के बाद भी लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी। जिससे बारात को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद गांव वाले और परिवार वाले लड़की की शादी उसके प्रेमी से कराने को राजी हो गए। लेकिन तब तक बॉयफ्रेंड ने अपना मन बदल लिया।प्रेमी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि वह किसी भी हालत में इस लड़की से शादी नहीं करेंगे। जल्द ही, वह अपने परिवार के साथ भाग गया। लड़की पक्ष के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। अपर थानाध्यक्ष दीप शिखा ने कहा कि किसी भी पक्ष ने कोई शिकायती आवेदन नहीं दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related posts

पुरानी रंजिश में युवक को चाकू मारकर किया जख्मी , इलाज के लिए रेफर

ETV News 24

मुसाय नायक सीता देवी एजुकेशन ट्रस्ट के सौजन्य से भव्य समारोह

ETV News 24

बारिश से अंतरजिला एवं अंतर प्रखण्ड क्षेत्र की सड़कों पर झील सा नजारा

ETV News 24

Leave a Comment