ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में युवक ने की पत्नी की पीट पीट कर हत्या

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा पंचायत के वेजोर सरकट गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण सदमे में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गांव के राजनारायण सिंह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गयी। ग्रामीणों ने बताया कि
राजनारायण अक्सर अपनी पत्नी को किसी बात पर पीटता था।40 वर्षीय राजनारायण सिंह की शादी करीब 25 साल पहले अलौली थाना क्षेत्र के हथमन गांव निवासी नंदकिशोर प्रसाद की 35 वर्षीय बेटी सुनीता देवी से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। महिला के परिवार में उसके पति, सास, ससुर और बच्चे हैं। बीती रात राजनारायण का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया।वह इतना गुस्से में आ गया कि उसने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर ईंटों और डंडों से हमला कर दिया। उसने अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी घर में ही मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। मृतक के 20 वर्षीय बेटे स्विनी उर्फ ​​आनंद कुमार ने बताया कि वह, उसका भाई प्रियांशु और छोटी बहन तुलसी कुमारी बगल में एक शादी में शामिल होने गये थे।शादी समारोह से देर रात घर आने के बाद तीनों भाई-बहन सो गए। सुबह उठकर जब वह अपनी मां को देखने गया तो देखा कि उसका सिर फटा हुआ है और खून बह रहा है। उसे बहुत हिलाने-डुलाने की कोशिश करने पर भी वह कुछ नहीं कहती थी। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां अपनी दादी की मृत्यु के बाद श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए अपने मायके गयी थी।गुरुवार को समारोह खत्म होने के बाद ही वह घर आई थी। घटना रात की है। इस संबंध में बिथान थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बेटे ने पिता पर मां को ईंट-डंडों से पीटने का लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

अंचलाधिकारी उजियारपुर अजीत कुमार झा ने डढ़िया मुरियारो पंचायत के विभिन्न योजना का किया जांच

ETV News 24

सोरमार में तुलसी जयंती का आयोजन, काफी संख्या में रामायण प्रेमी भाग लिए

ETV News 24

ताजपुर पैक्स में करोड़ रूपये की हेराफेरी, मैनेजर पैक्स में ताला बंद कर घर छोड़कर हुआ फरार, जमाकर्ता हलकान- बंदना कुमारी

ETV News 24

Leave a Comment