ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

डॉ श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलहारा प्रांगण स्थित शिवालय परिसर में पुण्यतिथि मनाई गई। एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह यह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी के अलावे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री थे। उनकी जिंदगी सादगी से गुजरी। वक्ताओं मैं जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, रामकुमार दास, सोहन शर्मा शशि भूषण शर्मा आदि ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह बिहार वासियों के लिए प्रातः स्मरणीय है इन्हें कभी भूलाया नहीं जा सकता। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा के समक्ष उपस्थित लोगों ने इनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महिला नेत्री मृदुला कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर श्री सिंह का संबंध कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर गांव से जुड़ा है यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने किया।

Related posts

Adopt a self-regulation model for tech industries

admin

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे रामानंद देव की आसामायिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता जारी

ETV News 24

कल्याणपुर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

ETV News 24

Leave a Comment