ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे रामानंद देव की आसामायिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता जारी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड के बरहेता निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिहार प्रांत के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रहे रामानंद देव की आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक लहर। मृतक लगभग 65 वर्षीय रामानंद देव संघ विभिन्न विभागों में कार्य करते हुए कई वर्षो तक सरस्वती शिशु मंदिर के कई शाखाओं के प्रधानाचार्य के दायित्व का निर्वहन किया। विगत कुछ महीनों से वो गंभीर बीमार से पीड़ित थे।उनके निधन पर संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, मुकेश कुमार सिंह प्रशान्त कुमार, अवधेश ठाकुर, प्रवीण कुमार कन्हैया, संजीव सिंह, उरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद राम दिव्यांग उपाध्यक्ष विकास कुमार संघ के जिला प्रचारक शिवम कुमार, खंड कार्यवाह बालमुकुंद पांडे, धर्मेंद्र सहनी, प्रमोद देव, नागेंद्र देव सहित दर्जनों संघ एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

डैकरी नत्थुचौक पर तीन वर्ष का बालक ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का फीता काट कर किया उद्घाटन

ETV News 24

समस्तीपुर:इस बार 50 हजार सीड बॉल (हरित बम/ग्रीन बम) बनाने के लिए मिशन बीज कलेक्शन

ETV News 24

समस्तीपुर में टाटा सफारी से 57 कार्टन शराब जप्त

ETV News 24

Leave a Comment