ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

गांधीजी को याद करने का अर्थ है एकता, भाईचारा और इंसानी मूल्यों को जमीनी तौर पर मजबूत बनाना- सुरेंद्र

संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ” पदयात्रा फलमंडी से प्रारंभ

महात्मा गांधी के हत्यारे आज भी सत्ता पर काबिज हैं और संविधान-लोकतंत्र का गला घोट रहा है-आसिफ होदा

महात्मा गांधी के हत्यारे देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं- प्रभात रंजन गुप्ता

देश की आजादी में संघ ब्रिगेड का कोई योगदान नहीं- मो० एजाज़

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा- संघ ब्रिगेड ने देश को सांप्रदायिक-उन्मादी दौर में धकेल दिया है। वे प्रतिदिन गांधीजी के विचारों की हत्या कर रहे हैं। वे मुख में राम बगल में छूरी रखने वाले लोग हैं। वे गांधी और गोडसे दोनों को मानते हैं। भाजपा-संघ ब्रिगेड धर्म-आस्था का इस्तेमाल राजनीति में करके देश की गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटा देने पर आमादा है। देश की आजादी में संघ ब्रिगेड की कोई भूमिका नहीं थी लेकिन आज वे देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। सच बोलने, सच लिखने एवं सच के लिए संघर्ष करने वालों को जेल में डाला जा रहा है। संविधान, लोकतंत्र एवं जनवादी अधिकारों को कुचला जा रहा है। हमें संविधान, लोकतंत्र, देश एवं जनवादी अधिकार की रक्षा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा।उक्त बातें भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने फलमंडी से कर्बला पोखर- हास्पिटल रोड होते हुए नीम चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल तक संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान गांधी प्रतिमा स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा। सभा की अध्यक्षता माले नेता प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। मो० एजाज, संजीव राय, आसिफ होदा, बिरजू कुमार, मो० कयूम, मो० सज्जाद, शंकर महतो, मो० कासीम, सुरज कुमार, मो० कमरे आलम समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी शहादत मनाते हुए एक सप्ताह से जारी राज्यव्यापी पदयात्रा का समापन का घोषणा किया गया।

Related posts

अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा घुसकर चोरी के क्रम में ही प्रमोद कुमार महतो की पत्नी अनिता देवी की हत्या कर दी गई थी

ETV News 24

पूर्व मुखिया हत्या पर बवाल,समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग घंटो जाम

ETV News 24

भगवानपुर देसुआ काली मंदिर प्रांगण में कुश्ती प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न

ETV News 24

Leave a Comment