ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर के लोकप्रिय युवा सांसद माननीय प्रिंस राज पासवान ने सामाजिक न्याय के महान पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी के अवसर पर भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किए

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के लोकप्रिय युवा सांसद माननीय प्रिंस राज पासवान ने सामाजिक न्याय के महान पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी के अवसर पर भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किए।जाने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमीत साह को हृदयतल से आभार प्रकट किये है।समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज पासवान कहे कि समाजवादी आंदोलन की उर्वरा भूमि, जननायक की जन्मभूमि समस्तीपुर एवं यहाँ की महान जनता के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है।समाजिक समरसता के प्रतिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर का १००वां जयंती राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एंव दलित सेना के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में कर्पूरी स्मारक स्थल पर बनाये दलित सेना व रालोजपा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी जी के मुर्ति पर पुस्पांजली अर्पित किया।दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान ने कहा कि गुदरी के लाल गरीब गुरबो के अवाज जननायक कर्पूरी ठाकुर समाजवादी महापुरुष थे। वे जीवन भर दलित शोषित एवं गरीबों के अधिकार के लिए सड़क से लेकर संदन तक संघर्ष किये।
जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर पुस्पांजली अर्पित कर श्रध्दांजलि देने वाले में रा लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज,युवा जिलाध्यक्ष शेखर पांडे,दलित सेना जिला मीडिया प्रभारी राजीव दास,महिला दलित सेना अध्यक्ष रिता पासवान,नगर उपाध्यक्ष रवि कुमार झा,डाo विनोद सिंह,मधुबाला सिन्हा,सुधीर हजारी, सुनदेश्वर दास,बबलु पासवान,दिनेश पासवान ,अक्षय पासवान, मजय कुमार, संतोष राम राजन कुमार,सत्यजन,डा शीलभद्र याजी,विकास याजी सहित अन्य कई दलित सेना एवं राष्ट्रीय लोजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

करगहर में फूटा कोरोना बम, सोमवार एक साथ आए छ नए मरीज

ETV News 24

पति की मार से पत्नी जख्मी, इलाज रत

ETV News 24

पूसा में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूट के दौरान मारी गोली

ETV News 24

Leave a Comment