ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

शनिवार को बीआरसी पर रसोईया की धरना की सफलता को लेकर चलाया रसोईया संपर्क अभियान

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर रसोईया को 10 हजार रूपये मानदेय देने, राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर 20 जनवरी को बीआरसी ताजपुर पर आहूत धरना को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को सघन रसोईया संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ, ऐक्टू के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता, प्रखंड संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने किया।मौके पर प्रखंड संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले महीने सरकार हड़ताल के दौरान आश्वासन पर एक महीने के लिए हड़ताल स्थगित कर दिया गया था लेकिन इस एक महीने में सरकार रसोईया का मानदेय बृद्धि की घोषणा नहीं की। फलतः रसोईया संघ सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। इसकी पहली कड़ी के बतौर 20 जनवरी को बीआरसी पर धरना दिया जाएगा। नेताओं ने नगर एवं प्रखंड की रसोईया से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर घरना को सफल बनाने की अपील की।

Related posts

समस्तीपुर में खाने के लिए ईख नहीं देने पर युवक ने निकल दी पिस्टल

ETV News 24

मौसम में बदलाव, चलने लगी ठंडा हवा, बच्चों के सुरक्षा पर दे विशेष ध्यान

ETV News 24

एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment