प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत भवन पर पहुंची मुखिया सामंत कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रथ का स्वागत किया। काफी संख्या में ठंड के बावजूद भी कई गांव के लोग मौजूद थे। भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा रा लो जी पा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनहित में 18 बिंदुओं पर विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि भारत के एक अरब 40 करोड़ जनता में से 80 करोड़ जनता को मुक्त राशन उजाला योजना का लाभ किसान सम्मान योजना का लाभ जैविक कॉरिडोर की खेती ड्रोन से छिड़काव की व्यवस्था आदि पर चर्चा की। रथ खरसंड पूर्वी पंचायत सरकार भवन पर पहुंची पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह वर्तमान मुखिया राजू सिंह सहित स्थानीय गणमान्य ग्रामीणों ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के 18 बिंदुओं पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत चर्चा की। जगह-जगह विभागीय पदाधिकारी का अभाव देखा गया केवल भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामभद्रपुर के शाखा प्रबंधक बैंकों से लाभ भारतीयों को दी जाने वाली सुविधाओं पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मायोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।