ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में वेंडर जोन निर्माण को लेकर नगर निगम-जिला प्रशासन के बीच विवाद

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर शहर के पुरानी पोस्टमार्टम गली में नगर निगम ने वेंडर जोन निर्माण ने कार्य पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी हैं।

काम रोके जाने के बाद घंटे तक निर्माण स्थल पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला है।नगर निगम के अध्यक्ष अनीता राम समेत कई वार्ड पार्षद इस दौरान धरने पर बैठ गए। नगर निगम के अध्यक्ष समिति पार्षदों का कहना है कि यह कैसी भूमि है जिसे जिला प्रशासन किसी और को हस्तांतरित नहीं कर सकता है।वहीं जिला प्रशासन के सीईओ का कहना था कि जमीन परिवारवाद न्यायालय निर्माण के लिए न्यायालय को स्थानांतरित किया जा चुका है। इस स्थल पर नगर निगम द्वारा मछली कारोबारी के लिए वेंडर जोन का निर्माण किया जाना था।

निर्माण कार्य किए जाने की सूचना पर नगर पुलिस ने पहुंचकर तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
रोक के बाद हंगामा शुरू हुआ। वहीं मेयर अनीता राम सहित दर्जनों पार्षदों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। जहां एक तरफ मेयर निर्माण को शुरू करने पर अड़ी थी। वहीं प्रशासन निर्माण कार्य को रोकने पर लगी हुई थी।मेयर अनीता राम का कहना है कि ताजपुर रोड में सड़क किनारे मछली का बाजार लगने से वाहन जाम की स्थिति रहती है। वहीं आसपास के लोगों को काफी दुर्गंध से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर नगर निगम बोर्ड द्वारा नियोजित पुरानी पोस्टमार्टम गली में मछली एवं मांस की दुकानों को शिफ्ट करने की मांग की गई है।मेयर ने कहा कि वो किसी भी सूरत में निर्माण बंद नहीं होने देंगी। इधर मेयर और पार्षदों के तेवर को देखते हुए एसडीओ सदर दिलीप कुमार और एएसपी संजय पांडे मौके पर मेयर और पार्षदों से तत्काल निर्माण रोक कर मसले को सुलझाने के लिए आपस मे मिल बैठ कर बातचीत करने का अनुरोध कर लौट गए ।

Related posts

SP, मनोज कुमार, ने अंतरजिला लूट गिरोह का किया भंडाफोड़

ETV News 24

नक्सलप्रभावित इलाके में अवैध शराब निर्माण करने वालों के खिलाफ छापेमारी

ETV News 24

डेहरी विधानसभा में राजद द्वारा जनसंपर्क अभियान

ETV News 24

Leave a Comment