ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में हर्ष फायरिंग! भाजपा नेता के पेट में लगी गोली, पीएमसीएच रेफर

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में हुई एक बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष बरनवाल को गोली लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस घटना में उनके पेट में लगी गोली आर – पार हो गई है। घटना के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डोक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इधर, हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता के जख्मी होने की जानकारी मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय में जेल रोड स्थित काली चौक के पास एक व्यवसायिक परिसर में शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमे शामिल कुछ युवा हथियार लहराने के साथ हर्ष फायरिंग कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे विवाह स्थल पर बने डांस फ्लोर पर डांस के दौरान भी उक्त युवक लगातार फायरिंग कर रहे थे। उसी दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष के पेट में गोली लग गयी। गोली लगते ही भाजपा नेता गिर गए, जिसके बाद विवाह स्थल पर अफरातफरी मच गयी। जख्मी भाजपा नेता को इलाज के लिए पहले दलसिंहसराय में एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां से बेगूसराय ले जाने की सलाह दी गयी। उसके बाद उन्हें बेगूसराय में भी एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां से भी पटना रेफर कर दिया गया।अपर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने बताया कि घटना के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, लेकिन उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी खोजेगी और घटना में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार करेगी। भाजपा नेता के परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है।लोगों ने बताया कि लड़की पक्ष वाले मुजफ्फरपुर के बखरा से दलसिंहसराय आये थे। जेल रोड स्थित काली चौक के पास गुरुवार रात शादी थी दलसिंहसराय के भगवानपुर चकशेखु के वार्ड 13 से बारात आयी थी, जिसमें शामिल कुछ युवा हर्ष फायरिंग कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे डांस के दौरान एक गोली भाजपा नेता को लग गई।

Related posts

वासुदेव पुर में विधानसभा उपाध्यक्ष ने 4 लाख32 हजार500सौ का चेक पीड़ित परिजन को दिया

ETV News 24

गैस सिलेंडर से घर में लगी आग

ETV News 24

ताजपुर में बढ़ते हत्या कांड पर खुद संज्ञान ले पुलिस अधीक्षक:सुनील(आइसा)

ETV News 24

Leave a Comment