युवा राजद का प्रखण्ड मुख्यालय पर ग्राम चौपाल का आयोजन
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
पूसा प्रखण्ड युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में युवा राजद पूसा का ग्राम चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी संचालन पूसा प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम चौपाल प्रभारी प्रभात जिला सचिव बलराम,राजद नेता बिहारी राय,रामशरण महतो, रामानन्दन राम, अभिषेक चौधरी,राहुल कुमार, उमेश गुप्ता, विक्रम कुमार, गौरव कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व प्रखण्ड क्षेत्र से आम जन मौजूद रहें।प्रभात ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा व्याप्त बेरोजगारी, मंहगाई, नई शिक्षा नीति, किसानों के साथ धोखा कर रही हैं। भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र समाप्त कर मनुस्मृति लागू करना चाह रही हैं। जिसे हम समाजवादी लोग कभी भी ऐसा नहीं होने देंगे। आने वाले आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार व देश से भाजपा को खधेरने का काम करने के लगातार लोगों के बीच जायेंगे। उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी केन्द्र की भाजपा सरकार को जूमलेबाज करार दिया।