ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

खरना का प्रसाद छठ व्रतियों के घर में बना

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गांव घरों में छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में नए मिट्टी के चूल्हे लकड़ी जलाकर पवित्रता से खरना का प्रसाद बनाया। अजना गांव के वार्ड 6 में वर्षों से छठ व्रत करने वाली श्रद्धालु भोला महतो की पत्नी रेखा देवी चार दिवसीय महा व्रत को लेकर नेम निष्ठा से विधिवत पूजा अर्चना की सामग्री बनाते हुए बताया कि इस पर्व की बहुत अधिक महत्व को मध्ये नजर रखते हुए बड़े निष्ठा से पर्व करती आ रही हूं। आगे भी करूंगी।वहीं दूसरी ओर ध्रुवगामा गांव की मुकेश कुमार सिंह की पत्नी रीता देवी, तीरा मुखिया अर्चना देवी, राजपा गांव के जेपी सेनानी राधेश्याम ठाकुर, जटमलपुर के उमेश चौधरी हजपुरवा पूर्व की पूर्व मुखिया तुलसी देवी,बलहा गांव की मंजू देवी आदि को खरना का प्रसाद नेम निष्ठा के साथ बनाते हुए देखा गया।

Related posts

बिहार में अब इनको मिला वंशावली बनाने का पावर

ETV News 24

डॉ. कुशेश्वर यादव बने समस्तीपुर कॉलेज के प्रधानाचार्या

ETV News 24

गगौर मुखिया सुमन देवी ने डीएम को वुके और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

ETV News 24

Leave a Comment