ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

जगह-जगह धूमधाम से हुई दुर्गा पूजा रावण दहन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के 47 दुर्गा मंदिरों में धूमधाम से दुर्गा पूजा संपन्न हुई। विजयादशमी के अवसर पर काफी संख्या में कल्याणपुर हाई स्कूल प्रांगण कुशियारी चौक पुरुषोत्तमपुर तीरा जटमलपुर, चकमेंहसी क्लोजर सोमनाहा सैदपुर बख्तियारपुर मटियारा चौक बलहा वासुदेवपुर मुक्तापुर जूट मिल आदि जगहों पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। कल्याणपुर चौक हाई स्कूल परिसर बिरसिंहपुर पुरुषोत्तमपुर कुशियारी चौक तीरा मैं रावण वध का आयोजन पूजा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया काफी संख्या में दर्शक रावण वध का देखा। इसको लेकर दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस के अलावे पूजा समिति के सदस्य शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय थी। जिला अंतर जिला के श्रद्धालुओं ने मां सती स्थान ध्रुवगामा में पूजा अर्चना करते हुए मन्नते मांगी। सैदपुर बिरसिंहपुर कल्याणपुर आदि दुर्गा स्थान में सांसद प्रिंस राज युवा लोजपा जिला अध्यक्ष शेखर पांडे प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार भाजपा नेता विजय शर्मा मुकेश कुमार सिंह राकेश पांडे संगम कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माता के मंदिर में माथा टेका। वहीं दूसरी और विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों दुर्गा मंदिरों में जाकर मानव कल्याण को ले पूजा अर्चना करते हुए माथा टेका।

Related posts

समस्तीपुर जिला के हसनपुर जदयू नेता के पुत्र बिहार मैट्रिक परीक्षा में 446 अंक प्राप्त कर प्रखंड सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया

ETV News 24

हर भूमिहीन परिवार को तीन डिसिमिल भूमि तीन माह में मिलनी शुरू हो जाएगी* : *मंत्री आलोक मेहता

ETV News 24

गोवर्धन पूजा संपन्न हुआ

ETV News 24

Leave a Comment