ETV News 24
देशबिहाररोहताससासाराम

गोवर्धन पूजा संपन्न हुआ

ब्यूरो चीफ रोहतास

सासाराम
रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड क्षेत्र में हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का अलग ही महत्व है। यह पर्व दिवाली के ठीक दूसरे दिन मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन गाय की पूजा की जाती है।
। इस दिन भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाये थे
हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन गाय के गोबर से घर के आंगन में गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाती है। लेकिन इस दिन केवल गाय के गोबर की नहीं बल्कि गाय, बैल, बछड़ों की भी पूजा किए जाने का विधान है। शास्त्रों की मानें तो अगर गोवर्धन पूजा के दिन गाय का पूजन किया जाए तो व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गोवर्धन पूजा को खासतौर पर दिनारा सरांव, रामपुर, प्रस्टमपुर बलिया,किशुनपुरा गांव में मनाया गया।पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से गोकुल वासियों को बचाने के लिए अपनी सबसे छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। श्री कृष्ण ने ऐसा कर देवराज इंद्र का घमंड चकनाचूर किया था। इसके बाद से ही गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा आरंभ हुई। जिसमें दर्जनों गांवों में कुश्ती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Related posts

रोहतास के सर्किट हाउस में 7 कोरोना पॉजिटिव मिले

ETV News 24

जिला में अपरधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं,एक और वयक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया

ETV News 24

डीडीयू रेल मंडल में बड़े पैमाने पर हो रही आवश्यक वस्तुओं की लोडिंग /अनलोडिंग :-   पृथ्वीराज, पीआरओ 

ETV News 24

Leave a Comment