ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

मां की एक प्राचीन सिद्धस्थल कल्याणपुर प्रखंड के ध्रुवगामा गांव के तालाब के किनारे अवस्थित सिद्ध शक्तिपीठ सती स्थान दूर-दूर से श्रद्धालु सालों भर अपनी मन्नत मांगने आते हैं

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

मां की एक प्राचीन सिद्धस्थल कल्याणपुर प्रखंड के ध्रुवगामा गांव के तालाब के किनारे अवस्थित सिद्ध शक्तिपीठ सती स्थान दूर-दूर से श्रद्धालु सालों भर अपनी मन्नत मांगने आते हैं। खासकर दुर्गा पूजा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सिद्ध शक्ति पीठ पर आते हैं। माता सती सबों की मनोकामना पूर्ण करती है विदित हो कि 1487 ,1430, ई में शुक्ल सप्तमी को दुर्गा मां गांव के निवासी गति राम सिंह के निधन पश्चात उनकी शोकाकुल अर्धांगिनी चंद्रावती देवी समस्त श्रृंगार के बाद पूरजन परिजन के मना करने के बाद भी अपने सतीत्व के प्रभाव से पति की चिता के साथ सती हो गई। बताया जाता है कि सतीत्व के प्रभाव से माता के पैर के नाखून से अग्नि प्रकट हुई जिससे निकली ज्वाला में माता अपने पति के साथ विलीन हो गई। इतना ही नहीं माता सती के पुत्र बौद्ध राम सिंह उर्फ बौघू बाबा जो गूगे थे माता ने उन्हें जाते-जाते वाक्य शक्ति प्रदान की। विस्तृत क्षेत्र घनी आबादी वाला दुर्गम गांव उनके वंशजों से निर्मित है। बताया जाता है कि हमेशा से साधन संपन्न यह गांव डाका, लूट, ब्रह्म आक्रमण से माता सती के आशीर्वाद से सदा सुरक्षित रहा है। माता के आशीर्वाद से कई सत्य गाथाएं लोगों में प्रचलित है माता की महिमा के आकर्षण से जिला अंतर जिला विदेश नेपाल के गांव से आए लोग माता के दर्शन पूजन को ले आते हैं मनोवांछित फल पाते हैं। खासकर महिलाएं अपने पुत्र और पति की सुहाग को लेकर माता की पूजा अर्चना श्रद्धालु करते हैं। मंदिर प्रांगण में कालांतर में ग्रामीणों द्वारा शिव पार्वती मंदिर हनुमान मंदिर की स्थापना की गई है सती नवरात्रा में दुर्गा माता की पूजा परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में धूमधाम से की जाती है संख्या इतनी होती है कि स्थानीय पुलिस महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। काफी संख्या में ग्रामीण युवक भी भीड़ नियंत्रण को ले सक्रिय सहयोग में पुलिस की सहायता करते रहते हैं।

Related posts

बिहार की सीमा पर पहुचने वाला है टिड्डी दल

ETV News 24

रामभद्रपुर में 5 घर जले एक दर्जन बकरियां 1भैंस जली

ETV News 24

अनावश्यक शुल्क लिए जाने पर लागए जिला शिक्षा पदाधिकारी रोक

ETV News 24

Leave a Comment