प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर सहित गांव घरों में श्रद्धालुओं के अपने निवास स्थान में नवरात्र की शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। जगह जगह कलश यात्रा के साथ नदी तालाब से कलश भर का कुमारी कन्याओं ने माता का जयकारा लगाते हुए पूजा स्थल पहुंची। चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर नवयुवक संघ के पूजा समिति के सदस्य 251 कन्या के साथ बूढ़ी से कलश भरकर पूजा स्थल पहुंची। सक्रिय सहयोग करने वालों में उप मुखिया देवेंद्र ठाकुर सोनू ठाकुर प्रियांशु कुमार नंदन ठाकुर प्रशांत कुमार उर्फ मनी पूर्व उप मुखिया अशोक वर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष शशिकांत वर्मा पंकज वर्मा आदि सक्रिय सहयोग में थे। वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर पर वैदिक पंडित शिवम पाठक राज नारायण झा अश्विनी कुमार शर्मा मनोज शर्मा विजय राय मनटून राय वासुदेवपुर दुर्गा मंदिर मधुरापुर धरमपुर सोमनाहा बिरसिंहपुर ध्रुवगामा आदि मंदिरों में माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई ।