ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

मध्य विद्यालय मोहनपुर में प्रधानाध्यापक ने पदभार किया ग्रहण

रिपोर्ट:- धर्मेंन्द्र कुमार सिंह

बिक्रमगंज/रोहतास। बुधवार को काराकाट प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मोहनपुर में प्रधानाध्यापक के रूप में सुधीर कुमार पांडे ने पदभार ग्रहण किया। आपको बता दे की सुधीर कुमार पांडे स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मुंजी में लंबे अवधी तक प्रधानाध्यापक के रूप में पदस्थापित होकर शिक्षा जगत में चार चांद लगाने का कार्य किया है। इनके कुशल व्यवहार को लेकर मध्य विद्यालय मुंजी के दर्जनों शिक्षक और सैकड़ो छात्र-छात्राओ की विदाई समारोह में आंखें नम हो गई और
भावुक हो गए चुकी किसी भी व्यक्ति के लिए विदाई की घड़ी बहुत ही कठिन और दुखदाई होती है।

इस संबंध में मध्य विद्यालय मोहनपुर के नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था सुदृढ़ करना मेरा पहली प्राथमिकता है और मेरा आर्थिक प्रयास रहेगा की अपने विद्यालय का शिक्षा जगत में नाम आगे ले जाएं और नामांकित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक का फूल माला से भव्य स्वागत किया स्वागत करने वालों में शिक्षक पूर्व प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी, कुमार अभिषेक मणि, दीपमाला सिंह, लाल जी सिंह, सुनील सिंह, श्री राम निवास सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह, सदाकत हुसैन के अलावे अन्य शिक्षक शिक्षिका के साथ पूर्व मुखिया विनोद सिंह मौजूद रहे।

Related posts

स्पेशल गेस्ट अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा किसी भी दाम्पत्य के जीवन में बच्चो का जन्म लेना सबसे खुशी की बात है

ETV News 24

जीवन को सफल बनाने में मददगार होंगे स्वामी विवेकानंद के वैचारिक दर्शन

ETV News 24

राजेश्वर चौक पर युवक को गोली मारकर बदमाशों ने की हत्या

ETV News 24

Leave a Comment