ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

रोसड़ा के चर्चित पत्रकार हत्याकांड का सजायाफ्ता और उप-मुख्य पार्षद पति हत्याकांड के आरोपी का हथियार के साथ वीडियो वायरल

एसपी ने केश दर्ज करने का दिया आदेश

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर रोसड़ा में अवैध हथियार का प्रदर्शन फैशन बनता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है। जो वीडियो रोसड़ा के उपमुख्य पार्षद पति अरुण महतो हत्याकांड के आरोपी व पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में सजायाफ्ता बबलू सिंह का है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उसके साथ मंटून दास नामक एक युवक देसी मास्केट हाथ में लिए दिख रहा है। वीडियो रोसड़ा बाजार में एक जन्म दिन पार्टी के दौरान की बताई गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विनय तिवारी ने रोसड़ा पुलिस को वीडियो का सत्यापन कर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने को कहा है। उधर, एसपी का निर्देश मिलते ही रोसड़ा पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार कुछ महीनों पहले रोसड़ा शहर में एक जन्म दिन की पार्टी थी। उस पार्टी में रोसड़ा के बबलू सिंह भी शामिल होने के लिए आये थे। पार्टी के दौरान स्टेज पर नर्तकी के साथ वह पिस्टल में गोली भरते हुए दिख रहे हैं। वह मंच से नीचे भी आते हैं और पुन: हाथ में पिस्टल लिए मंच में चढ़ जाते हैं। जिस समय वह हथियार में गोली भर रहे होते हैं उस समय भोजपुरी गीत “ये मुखिया जी…” गीत चलता रहता है। इसी दौरान चोरी छिपे किसी व्यक्ति द्वारा बबलू सिंह का हथियार के साथ वीडियो बना लिया जाता है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।बताया गया है कि रोसड़ा के चर्चित पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में वह आरोपी था। स्थानीय कोर्ट से उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। अभी वह बेल पर है।बता दें कि 25 नवम्बर 2008 की शाम पत्रकार विकास रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को तब अंजाम दिया गया था जब पत्रकार अपने कार्यालय से निकल कर घर जाने को बाइक में चाबी लगा रहे थे। वहीं गत पखवाड़ा रोसड़ा के उपमुख्य पार्षद पति अरुण महतो की हत्या में भी यह आरोपी है। बबलू सिंह का हथियार के साथ वीडियो सामने आने के बाद रोसड़ा पुलिस भी हरकत में हैं।

Related posts

भा ज पा क्षिणी मंडल उपाध्यक्ष सह बिरसिंहपुर पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया पति ललन शाह की सड़क दुर्घटना में गंभीर जख्मी होने को लेकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज लहेरिया सराय में इलाज के दौरान मौत

ETV News 24

बिक्रमगंज में शांतिपूर्ण मोहर्रम मनाने को ले निकाला गया फ्लैग मार्च

ETV News 24

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर में अनियंत्रित कार खड़े ट्रैक्टर ने मारी ठोकर कार सवार एक युवक की मौत दो जख्मी

ETV News 24

Leave a Comment