ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भा ज पा क्षिणी मंडल उपाध्यक्ष सह बिरसिंहपुर पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया पति ललन शाह की सड़क दुर्घटना में गंभीर जख्मी होने को लेकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज लहेरिया सराय में इलाज के दौरान मौत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

भा ज पा क्षिणी मंडल उपाध्यक्ष सह बिरसिंहपुर पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया पति ललन शाह की सड़क दुर्घटना में गंभीर जख्मी होने को लेकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज लहेरिया सराय में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि पैक्स अध्यक्ष अपने निजी कार्य से समस्तीपुर गुरुवार को गए थे बाइक से लौटने के क्रम में समस्तीपुर के भुईधारा में बाइक बाइक की टक्कर में पैक्स अध्यक्ष गंभीर जख्मी हुए। परिजनों के अनुसार उनका ब्रेन हेमरेज हो गया। दो दशक से बिरसिंहपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे। विगत पंचवर्षीय में इनकी पत्नी रेखा देवी पंचायत राज की मुखिया थी। एक पुत्र राकेश कुमार हैं। मौत की खबर सुनते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष चकमेहसी प्रशांत कुमार जिला के कौशल पांडे प्रभात कुमार ठाकुर विजय कुमार ठाकुर देव शंकर ठाकुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दिलीप सहनी पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि सिंह गुड्डू प्रवीण कुमार कन्हैया, लो जपा रामविलास के नेता राहुल कुमार झा आदि उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सब के पोस्टमार्टम से आने के बाद काफी संख्या में पंचायत के गणमान्य सहित जनता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी ।परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया। मृतक क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
श्रद्धांजलि देने वाले पैक्स अध्यक्ष में केसरी कुमार मेहता हिमांशु शेखर ब्रजेश कुमार नमूना सामंत कुमार मुखिया संघ के अध्यक्ष अर्चना कुमारी प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी आदि शामिल हैं।

Related posts

आईटीबीपी के शहीद जवान का विद्यालय में स्थापित किया गया स्मारक

ETV News 24

असंवैधानिक, भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी कानून सीएए के खिलाफ माले ने निकाला विरोध मार्च

ETV News 24

हथियार के साथ गिरफ्तार बंदी पुलिस गिरफ्त से भागा,पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

ETV News 24

Leave a Comment