प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
पूर्व मुखिया सहित राजद प्रखंड अध्यक्ष वर्ग एक संवेदक कल्याणपुर निवासी रामबाबू राय को दो गाड़ी से सिविल ड्रेस में आए बाहर की पुलिस द्वारा उठा लिए जाने को लेकर कल्याणपुर चौक पर टायर जलाकर सैकड़ो लोगों ने आक्रोश का प्रदर्शन किया। घटना लगभग 3: बजे दिन में जब श्री राय अपनी पत्नी मुखिया गंगा देवी को रक्षाबंधन के अवसर पर मैंके ले जा रहे थे गाड़ी में फ्यूल डलवाने को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के सामने पंप पर दो वाहन पर आए सादे ड्रेस में आये पुलिस ने गाड़ी पर बैठ कर समस्तीपुर की ओर ले गए। पत्नी को गाड़ी से उनके परिजन ले गए। पूरे क्षेत्र में बाघ सनसनी की तरह फैल गई लोग गुमराह हो रहे थे जो कौन ले गया। इधर पैक्स अध्यक्ष रजनीश राय का कहना था कि यदि प्रशासन ले गई है तो कोई एतराज नहीं लेकिन क्या स्पष्ट नहीं हो रहा है कि पूर्व मुखिया को कोन ले गया। जनता आक्रोशित होकर सड़क यातायात घंटो कर दी। कल्याणपुर चौक पर कोई भी ऐसा रास्ता नहीं था जिससे लोग निकल पाते। एक बार दलबल के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार अंचल पदाधिकारी कमलेश कुमार थाना अध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए के खदेड़ दिया। शाम में पुनः गलवाल के साथ थाना अध्यक्ष पहुंचे तो उन्होंने बताया कि पूर्व मुखिया को पुलिस उठा कर ले गई है एसपी विनय कुमार तिवारी ने थाना अध्यक्ष को बताया कि वह पुलिस संरक्षण में ठीक-ठाक हैं। तब जाम टूटा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी पूर्व मुखिया के पुलिस द्वारा उठाए जाने की जानकारी की पुष्टि की।