ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० राजीव गांधी जी की 79 वीं जयंती समारोह पूर्वक सद्भावना दिवस के रूप मनाई गई

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० राजीव गांधी जी की 79 वीं जयंती समारोह पूर्वक सद्भावना दिवस के रूप मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने स्व० गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के जनक की संज्ञा दी। आगे उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था भी स्व० राजीव गांधी की ही देन है जिससे सत्ता को विकेंद्रित कर ग्राम स्तर तक पहुंचाया गया। आगे उन्होंने कहा कि स्व० राजीव गांधी की कल्पना थी की 21वीं सदी में संचार क्रांति के मामले में भारत को विश्व के मानचित्र पर सबसे ऊपर पहुंचाना है। उन्हीं की देन है कि भारत आज संचार क्रांति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जयंती समारोह में मौजूद कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे जिला काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, विजय कुमार शर्मा, राम उदगार महतो, ज़िला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, सतीश चंद्र चौधरी, जिला कांग्रेस एस०सी०एस०टी० विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष फैज अहमद फैज, अंजुम वारिस, अशोक कुमार अकेला, प्रतिभा रॉय, सविता कुमारी, डॉ रंजीता, दिलनशीन फातिमा, राम शंकर रॉय, रंजन सिंह, अवधेश कुमार रॉय, जितेन्द्र कुमार, वीणा कुमारी, सिराज अहमद, रंजना कुमारी, जुल्फिकार आलम, प्रमोद कुमार, महफूज़ आलम इत्यादि लोगों ने भी उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

आईशोलेशसन सेंटर पर प्रवासियों की देख रेख में डटे कर्मचारी

ETV News 24

समस्तीपुर सहित बिहार के 86 शिक्षकों का सर्टिफिकेट फ़र्ज़ी

ETV News 24

प्रखंड मुख्यालय पर अंचलाधिकारी के खिलाफ धरना का किया गया आयोजन

ETV News 24

Leave a Comment